फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी । कस्बे में दशहरे पर डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में मानव स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ समाजसेवी चौधरी पवन ठेकेदार और भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष चौधरी हिंमत सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिसमें मानव स्पोर्ट्स क्लब ए प्रथम, मानव स्पोर्ट्स क्लब बी द्वितीय स्थान पर रही। विजेता टीमों को चौधरी पवन ठेकेदार , चौधरी श्रीपाल, अय्यूब खान , संजय पीटीआई आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में राकेश कुमार पूर्व सभासद, आलोक, सचिन चौहान, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह , मनोज चेयरमैन आदि रहे। प्रतियोगिता में रेफरी सचिन राजपूत व क्रीड़ाध्यक्ष संजय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें