फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें इंसाफ और कातिलों को सजा मिले

Sun, 07 Aug 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छात्र आर्यन के पिता रविंद्र ने कहा हमें इंसाफ चाहिए। जिसने यह जघन्य अपराध किया है, वह बख्शा नहीं जाना चाहिए। उसे जरूर सजा मिले। यह भी जरूरी है कि इस मामले में किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाए। 
विज्ञापन


 आर्यन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ही नहीं, जनपद के प्रत्येक सदस्य की एक ही इच्छा है कि आर्यन के कातिल जल्द से जल्द बेनकाब हो। सबकी नजर पुलिस खुलासे पर टिकी हुई है। आर्यन का परिवार धैर्य बनाए हैं।

उसके पिता रविंद्र ने कहा हम चाहते हैं पुलिस जल्द से जल्द केस का खुलासा करें। जिसने उनके बेटे की निर्मम हत्या की है। उनको सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा  जब तक उनको न्याय नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा केस में कोई निर्दोष नहीं फंसना चाहिए। 
विज्ञापन


q एक जिम्मेदार व्यक्ति को पकड़ने पर हंगामा 

बागपत। भड़ल के ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस शनिवार को गांव में पहुंचकर एक जिम्मेदार व्यक्ति को साथ ले जाने लगी। विरोध करने पर उनके भाई को ले गई। इस पर लोगों ने हंगामा किया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस आर्यन के मामले में जिम्मेदार लोगों को भी परेशान कर रही है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। 

कातिलों तक पहुंचने के लिए 150 लोगों से पूछताछ

बागपत । भड़ल गांव के कांवड़ सेवा शिविर से 28 जुलाई को चौथी के छात्र आर्यन का डेढ़ करोड़ रुपये के लिए अपहरण कर हत्या करने के मामले में पुलिस अफसर दिन-रात केस के खुलासे के प्रयास में लगे हैं। कातिलों तक पहुंचने के लिए अब तक 150 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की,  लेकिन अफसर अभी तक खाली हाथ नजर आ रहे है। कई लोग संदेश के घेरे में हैं।  

 आर्यन के कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस अफसर हर हथकंडे अपना रहे हैं। अपराधियों का चिट्टा तैयार कर उनसे पूछताछ कर रहे हैं। आर्यन के पिता रविंद्र कुमार के कौन संपर्क में है। उनके व्यापार में कौन-कौन लोग जुड़े हैं। उनका किसी से कोई विवाद तो नहीं हुआ। यदि हुआ तो किसके साथ । इस तरह की पूरी जानकारी की जा रही है।

इसी के आधार पर उनके परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले में 150 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अभी तक अफसर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे है।   सीओ (क्राइम) श्वेतांभ पांडेय ने कहा इस मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें