फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री समर्थकों ने पत्रकार को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Wed, 06 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में कार में सवार कुछ युवकों ने मंगलवार को फूंस वाली मस्जिद के पास पत्रकार को कार से खींच दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। पीड़ित ने एक को नामजद और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। हमलावर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और सपा नेता के आदमी बताए जाते हैं। दूसरी तरफ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और सपा नेता ने आरोपों में निराधार बताया है।
विज्ञापन
  पीड़ित पत्रकार उवेश नवाब पुत्र नवाब अली अशरफाबाद थल के रहने वाले है। उवेश नवाब मंगलवार को 11 बजे फूंस वाली मस्जिद से होकर अपनी कार से जा रहे थे। तभी वहां पांच युवकों ने गाड़ी रुकवा ली और कहा  आज तुम्हें मजा चखाएंगे। इसके बाद उन्होंने उवेश को गाड़ी से खींच लिया और तमंचों की बटों से हमला कर दिया। पत्रकार ने उनके चंगुल से भाग कर जान बचाई और इसकी सूचना पुलिस को दी। 
पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
  इस संबंध में उवेश ने कोतवाली में हारुन को नामजद और अन्य चार-पांच युवकों के खिलाफ धारा 147, 148, 504, 506 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हमलावर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और सपा नेता के आदमी बताए जाते हैं।  कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा पीड़ित पत्रकार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर धाराएं बढ़ा दी जाएगी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास शुरू किए, लेकिन देर रात तक आरोप पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

  टीमों ने रात में ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, दूसरी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी तराबुद्दीन को हाल में ही सपा हाईकमान ने छपरौली विधानसभा का प्रत्याशी भी बनाया। वे तभी से ही विवादित चल रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पिछौकरा गांव में दो पक्षों में संघर्ष के दौरान वे वहां से बचकर भाग निकले थे और काफी बवाल हुआ था। 

आरोप गलत
बड़ौत। सपा नेता और प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हाजी तराबूद्दीन  ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है और न ही मेरे पास कोई गुर्गे हैं। जो आरोप लगाया गया है, वह सरासर गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें