बिनौली। पिलोना मेरठ के एमडीएस इंटर कॉलेज में हुई 67वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी शूटिंग प्रतियोगिता में बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी के शूटरों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं।
खेलो इंडिया कोच महबूब पठान ने बताया कि 1 से 3 नवम्बर तक चली इस प्रतियोगिता में रेंज की डोली ने दस मीटर एयर पिस्टल अंडर-14 वर्ष वोमेन में रजत पदक, पुरुष वर्ग में यश ने कांस्य पदक, अंडर 17 वर्ष वोमेन में खुशी ने कांस्य पदक जीता है। शनिवार को रेंज पर डा. राजपाल सिंह ने पदक विजेता शूटरों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आशू तोमर, आस्था सोलंकी, आर्यन, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।