जितेंद्र ने दुबई में उठाया 245 किलोग्राम वजन
छपरौली (बागपत)। दुबई में खेली जा रही अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शेरपुर लुहारा गांव के जितेंद्र चौधरी ने दमखम दिखाया। अपने भार वर्ग में जितेंद्र ने 245 किलोग्राम भार वर्ग उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर विजेता को सम्मानित किया गया।
क्षेत्र के गांव शेरपुर लुहारा निवासी जितेंद्र चौधरी पुत्र बिजेंद्र सिंह ने 70 किग्रा भार वर्ग में 245 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। कामयाबी पर गांव में खुशी का माहौल है। जितेंद्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सात देशों के वेट लिफ्टरों ने भाग लिया था। जिसमें उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गांव में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाना है। इसके लिए वह जी जान से मेहनत में जुटा है। वह अपनी तैयारियों को जारी रखेगा और अधिक कड़ी मेहनत करेगा।