फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर चेकिंग

Mon, 09 Jan 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। आचार संहिता का पालन कराने के लिए संडे को डीएम  ने चेकिंग अभियान चलवाया। जिले की सीमाओं पर सख्ती की गई। डीएम ने अग्रवाल मंडी टटीरी में पोस्टर उतरवाए। बालैनी में मेरठ की सीमा पर वाहन चेकिंग की।
विज्ञापन


डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया देहात में अभियान चलाकर पोस्टर और बैनर उतारे गए। उन्होंने बताया  कि हरियाणा, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और मेरठ की सीमा पर वाहनों की चेकिंग कराई गई। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नौ उड़न दस्तों ने भी चेकिंग अभियान चलाया।

जनपद में सभी उड़न दस्ते पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। दूसरे जिले से सटे गांवों और कस्बों में चेकिंग अभियान चलाया। हरियाणा से सटे निवाड़ा के पास टीम ने वाहनों की जांच पड़ताल की। वाहनों की सीट और डिग्गी खुलवाकर शराब और अवैध नगदी को दिखवाया। सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया  रविवार को सैकड़ों वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें