फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में एचसीपी की मौत

Mon, 09 Jan 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो\ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर में ललियाना-सुराना मार्ग पर ललियाना पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार एचसीपी जगत सिंह (50) की मौत हो गई। एक युवक गंभीर घायल हो गया। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के एचसीपी हापुड़ निवासी जगत सिंह मूल रूप से गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव लोदीपुर के थे। उनकी तैनाती फिलहाल चांदीनगर थाने में थी। वे रविवार सुबह थाने से बुलंदशहर केस के संबंध में बाइक से जा रहे थे। ललियाना पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूरी पर सामने से बाइक पर आ रहे ललियाना निवासी कल्लू की बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई।

इसमें जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कल्लू गंभीर घायल हुआ। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने युवक को दिल्ली रेफर कर दिया। पुलिस ने जगत सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज उनके परिजनों को जानकारी दी। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें