फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर की कमी से जूझ रही पीवीवीएनएल की झटपट कनेक्शन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर की कमी से जूझ रही पीवीवीएनएल की झटपट कनेक्शन योजना
विज्ञापन

बड़ौत। पीवीवीएनएल की महत्वाकांक्षी झटपट कनेक्शन योजना को मीटरों की कमी से पलीता लग रहा है। कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी उपभोक्ताओं के यहां कनेक्शन नहीं हो रहे हैं। बिजली कर्मियों का कहना है कि मीटर उपलब्ध नहीं होने से कनेक्शन देने में देरी हो रही है। रोजाना उपभोक्ता संबंधित बिजलीघरों पर हंगामा कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

घर-घर बिजली कनेक्शन देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इसी योजना मेें एक योजना झटपट कनेक्शन योजना भी है। जिसके तहत उपभोक्ताओं को तत्काल प्रभाव से कनेक्शन देने का प्रावधान है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते इस योजना को जमकर पलीता लगाया जा रहा है। गत दो माह से जनपद में मीटर की भारी कमी चल रही है। जिस कारण झटपट योजना पर संकट खड़ा हो गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार विद्युत चेंकिग अभियान के बाद कनेक्शन लेने वालों की संख्या बढ़ गई है। ग्रामीणों को कनेक्शन देेने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देशन में झटपट कनेक्शन योजना शुरू की गयी थी। इस योजना के तहत आवेदक को जरूरी दस्तावेज के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन की मौके पर जाकर जांच की जाती है। रिपोर्ट के बाद मीटर लगाकर आवेदक का कनेक्शन चालू कर दिया जाता है। लेकिन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक मीटर की भारी कमी के चलते वेबसाइट पर लगभग सैकड़ों कनेक्शन लंबित है। इससे रोजाना नगर सहित देहात क्षेत्र के उपभोक्ता संबंधित बिजलीघरों पर हंगामा भी कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता द्वितीय संदीप कुमार निर्भय व एसडीओ प्रभात भास्कर का कहना था कि इस समय जनपद में मीटर की भारी कमी है। इसके लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें