फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह पहुंचें स्व. दादी चंद्रो के घर

विज्ञापन
बड़ौत के जौहड़ी गांव में शूटिंग रेंज पर निशाना लगाते नोएडा गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा से भाज? - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जेवर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को जौहड़ी में शूटर दादी चंद्रो तोमर के घर पहुंचे। वहां उन्होंने दादी के परिजनों से मुलाकात कर नोएडा में नवनिर्मित रेंज में संसाधन मुहैय्या कराने को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विधायक धीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को बड़ौत के विधायक के. पी. मलिक के साथ जौहड़ी गांव में दादी चंद्रो के घर पहुंचे। वहां उन्होंने दादी के पुत्र विनोद तोमर, पौत्री इंटरनेशनल शूटर शैफाली , शैफाली के पति सुमित राठी आदि से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यहां दादी द्वारा बनाई गई शूटिंग रेंज को देखा और रेंज पर निशाने भी लगाए। साथ ही रेंज के लिए संसाधन मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दादी चंद्रो ने गांव देहात से निकलकर देश ही नहीं विदेशों में भी अपने हुनर से ख्याति प्राप्त की। उनके सम्मान में जल्द ही नोएडा में समारोह आयोजित किया जाएगा।
बड़ौत के विधायक केपी सिंह ने बताया कि उन्होंने भी क्षेत्र की एक सड़क का नाम दादी के नाम पर रखने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। दादी के परिजनों ने जेवर विधायक के इस कार्य के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, मास्टर अजय कुमार, पंकज मलिक, डॉ. अनिल आर्य, महक सिंह, कंवर पाल प्रधान, नरेश, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा से भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नोएडा स्टेडियम में स्थित शूटिंग रेंज का नाम स्व. दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखने की मांग की थी। मुख्यमंत्री योगी ने विग दिनों नोएडा स्थित शूटिंग रेंज का नाम दादी चंद्रो के नाम से करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें