फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ ने महिला की लाठी से पीटकर हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। ककड़ीपुर गांव में रविवार शाम जेठ ने मामूली विवाद में छोटे भाई की पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सादिना पत्नी सोनू निवासी कांधला ककड़ीपुर गांव में परिवार के साथ सोहनपाल के क्रशर में मजदूरी करती थी। महिला का पति सोनू दो वर्ष से लापता है। रविवार शाम करीब चार बजे सादिना की अपने जेठ से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर उसने महिला पर लाठी से हमला बोल दिया। इसके बाद आरोपी सादिना को गंभीर हालत में मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। क्रशर मालिक सोहनपाल व परिजन उसे लेकर शामली अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन सादिना का शव लेकर थाने पहुंचे। उसके भाई आशु निवासी कैराना ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इंस्पेक्टर रवेंद्र यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें