फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींस चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार और दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींस चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार और दो फरार
विज्ञापन

बागपत। दो फैक्ट्रियों से 15 लाख रुपये कीमत की जींस चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो फरार है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है। बागपत से जींस चोरी कर आरोपी गाजियाबाद के लोनी में एकत्र कर रहे थे। एक आरोपी जींस फैक्टरी में पार्टनर भी रह चुका है।
एएसपी ने पत्रकारों को बताया कि दो फैक्ट्री में जींस चोरी के मामले में पुलिस ने फैसल पुत्र यामिन उर्फ मिन्नू निवासी मरकज मस्जिद बागपत, अंकित उर्फ गुडडू पुत्र संतराम निवासी ग्राम संतोषपुर बागपत, मोफिक उर्फ भूरा पुत्र सज्जाद, मोहिसन पुत्र सज्जाद निवासी देवसराय थाना बिल्लौर कानपुर देहात हाल निवासी केतीपुरा बागपत, जावेद पुत्र शौकत निवासी लोनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर लोनी से चोरी की घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप और चोरी की गई। उनसे 5055 जींस पैंट बरामद की गई । आरोपियों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कस्बा बागपत में जींस चोरी की दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। इनमें 26 नवंबर को महिला थाने के पास चोरी की वारदात हुई थी और इससे पहले नवंबर में पुराना कसबा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार मौजूद रहे।
------------------
एसडीएम ने बंद कराई थी फैक्ट्री
बागपत। महिला थाने के पास जिस जींस फैक्ट्री में 26 नवंबर की रात चोरी की वारदात हुई, उस पर एसडीएम बागपत ने छापा मारा था। संचालक को एक हजार पौधे लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

------------------
इनसेट
पुलिस का दावा, दी गई थी गलत सूचना
बागपत। चोरी की वारदात के बाद दो युवकों ने थाने पहुंचकर पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों ने गलत सूचना दी थी। वह फैक्ट्री पर मौजूद ही नहीं थे, दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था।
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें