फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दादा की जयंती पर आठ गांवों में लोगों को जोड़ेंगे जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर चलो गांव की ओर कार्यक्रम शुरू करके रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह बागपत के आठ गांवों में लोगों को जोड़ेंगे।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह समरसता अभियान के तहत 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे सबसे पहले अहैड़ा गांव में आएंगे। वहां से बड़ौत विधानसभा के बाघू गांव में 12 बजे जाएंगे। 12.30 बजे ब्राह्मणपुठी गांव में जाएंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे गाधी, दोपहर दो बजे बिचपड़ी, दोपहर तीन बजे बुढ़ेडा, शाम चार बजे दोझा और साढ़े चार बजे धनौरा सिलवरनगर गांव में जाएंगे। वहां लोगों को जोड़ने के लिए रालोद की नीतियों के बारे में बताया जाएगा। रालोद के जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है और कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें