फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करने आएंगे जयंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का सम्मान करने के लिए रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सात नवंबर को आएंगे। वह सभी पदक विजेताओं के गांव में जाएंगे और वहां उनका सम्मान करेंगे। इस कार्यक्रम को सोमवार को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

एशियन गेम्स में रोइंग में मवीकलां गांव के सेना के जवान नितीश उज्ज्वल और आदर्श नंगला के नीरज मान देश को रजत दिलाने में कामयाब रहे। अंगदपुर गांव के अखिल श्योराण ने राइफल शूटिंग टीम में जगह बनाते हुए देश को स्वर्ण पदक दिलाया। जोनमाना गांव की बहू प्रीति तोमर ने भी एथलेटिक्स में एशियन गेम्स में जगह बनाकर कांस्य पदक जीता। इन सभी को रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सम्मानित करेंगे। रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरपाल सिंह ने कहा कि अभी तक सात नवंबर की तारीख तय की गई है, जिसको लेकर सोमवार को कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें