फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेरठ पुलिस के सड़क पर नमाज को लेकर दिए आदेश पर भड़के जयंत

Fri, 28 Mar 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ पुलिस के ईद की नमाज सड़क पर पढ़ने पर कार्रवाई और पासपोर्ट रद्द करने के आदेश पर चौधरी जयंत सिंह भड़क गए। उन्होंने मेरठ पुलिस के इस बयान की ऑरवेलियन 1984 की पुलिसिंग से तुलना कर दी।
विज्ञापन

भाजपा के सहयोगी दल रालोद के अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री एवं रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह ऑरवेलियन 1984 की पुलिसिंग की ओर बढ़ता कदम है। इसके साथ ही मेरठ पुलिस के बयान को पोस्ट के साथ लगाया गया है। जयंत के इस ट्वीट के बाद रालोद के नेताओं के बयान भी आने शुरू हो गए।
रालोद के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. कुलदीप उज्ज्वल और रालोद के प्रदेश महासचिव शकील अहमद ने भी मेरठ पुलिस के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकारी तंत्र को सभी धर्मों के त्योहारों को समान दृष्टि से देखना चाहिए। पुलिस-प्रशासन अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सभी समुदायों के साथ समन्वय बनाकर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाकर रखे। कहा कि मेरठ पुलिस का बयान यह नागरिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें