फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नशे के खिलाफ जाट महासभा ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के जाट भवन से कलक्ट्रेट तक पहुंचे समाज के लोग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-आठ

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के जाट भवन से शुक्रवार को जिला जाट महासभा के बैनर तले पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन करते हुए नशे के खिलाफ अभियान चलाने, खुलेआम बेचे जा रहे नशे के इंजेक्शन पर रोक लगाने, शराब की दुकानों पर पर्दे लगाने की मांग करते हुए ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

शहर के जाट भवन पर समाज के लोग एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचे। उन्होंने शराब के ठेके बंद करो, नशा नाश की जड़, मेडिकल स्टोरों में खुलेआम बेची जा रही नशे की गोली, इंजेक्शन पर रोक लगाने आदि के नारे लगाए। जाट महासभा के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और इससे बीमारी फैल रही है। प्रशासन को कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांवों में नए ठेके खोले जा रहे हैं, जो समाज हित में नहीं है। उन्होंने नशे के इंजेक्शन व गोली पर रोक लगाने, शराब की दुकानों को पर्दे के पीछे रखने, नए ठेकों पर रोक लगाने आदि मांगों का ज्ञापन तहसीलदार अभिषेक सिंह को सौंपा। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, एडवोकेट अनुज ढाका, जगपाल सिंह तेवतिया, चरण सिंह खोखर, अक्षय चौधरी, डॉ. गौरव कुमार, अनुज धनकड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें