बड़ौत रेलवें स्टेशन पर फोन पर डीआरएम की सूचना लेते स्टेशन मास्टर
- फोटो : amar ujala
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रेलवे क्रॉसिंग अब जापान की तकनीक से बनाया जाएगा। उत्तर रेलवे के अधिकारियों और जापानी कंपनी के प्रतिनिधियों ने बागपत-मेरठ रोड स्थित क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। दूसरा क्रॉसिंग कासिमपुर खेड़ी में प्रस्तावित है। रेलवे अधिकारियों ने बताया अन्य राज्यों में भी रेलवे जापानी तकनीक के आधार पर क्रॉसिंग का निर्माण कराएगी।
बागपत रोड पर स्थित रेलवे स्टेशन पर सोमवार को जापानी कंपनी ने उत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। रेलवे बड़ौत के सेक्शन इंजीनियर डीके बघेला ने बताया जापान की कंपनी उत्तर रेलवे के सभी क्रॉसिंग का निर्माण को आधुनिक बनाएगी। इसके तहत टटीरी रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण और आसपास के एरिया की वीडियोग्राफी कराई। इसके अलावा टीम ने लोगों से भी जानकारी हासिल की। निरीक्षण के बाद पूरी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी जाएगी। कंपनी के मार्केटिंग असिस्टेंट कुलदीप सिंह ने बताया उत्तर रेलवे के अलावा उन्हें मुंबई, हरियाणा, लखनऊ, दिल्ली का भी रेलवे क्रासिंग का प्रस्ताव है। यहां की आधुनिक रेलवे क्रासिंग का प्रस्ताव है। कंपनी की टीम में जापान से आए आकियो, तनुवी, सौहोई एडवो शामिल रहे।
बटन दबाने से बंद होगा और खुलेगा क्रासिंग
कुलदीप पूनिया ने बताया जापान की रेलवे क्रासिंग में जहां ऑटोमेटिक बटन से रेलवे क्रॉसिंग बंद करने की सुविधा होती है। ट्रेन आने के समय कोई वाहन फंस जाता है तो उसे निकालने के लिए अलग से बटन होता है। इसके माध्यम से वाहन क्रासिंग के बीच से निकाला जा सकता है।
गन्ने का लिया आनंद
क्षेत्र के गन्ने की मिठास से हर कोई वाकिफ है। रेलवे अधिकारियों के साथ जापानी कंपनी के आकियो तनुवी, सौहोई एडवो ने गन्ने की मिठास का आनंद लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें क्रासिंग के पास गन्ना दिखाई दिया तो उन्होंने इसकी इच्छा जाहिर की। उधर, स्थानीय लोग जापान के लोगों से मिलने के लिए पहुंच गए। जापानी टीम के साथ डीपी सिंह, टीआई सुरक्षा डीके बघेला, पीडब्ल्यूबाईवाई राजेश सिंह मौजूद रहे।