फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज परिसर, मार्ग पर भरा तालाब का गंदा पानी

विज्ञापन
बारिश होने से खेकड़ा मे पाठशाला मार्ग पर हुआ जलभराव - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज परिसर, मार्ग पर भरा तालाब का गंदा पानी
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। ग्राम बसी के तालाब का गंदा पानी पास में स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में घुस गया। पानी मार्ग पर भरा हुआ है। इससे कॉलेज के भवन के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने विरोध जताकर एसडीएम से तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
ग्राम बसी में जनता इंटर कालेज के पास एक बड़ा तालाब है। समूचे गांव का गंदा पानी तालाब में ही समाता है। कई वर्षों से तालाब की सफाई नहीं कराई गई है। इस कारण तालाब ओवरफ्लो बना हुआ है। तालाब का गंदा पानी कॉलेज की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त करते हुए कॉलेज मे घुस गया। इससे कालेज के भवनों के भी क्षतिग्रस्त होने की स्थिति बन गई है। ग्रामीण इसको लेकर आक्रोशित हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विरोध भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों राजेश नैन, पवन कुमार, सुभाष, मुकेश कुमार, ब्रजपाल आदि का कहना है कि कई वर्षों से तालाब की सफाई नहीं कराई गई है। सफाई न होने के कारण तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। तालाब का गंदा पानी मुख्य मार्ग के साथ ही कॉलेज परिसर में घुसा रहता है। वह अनेक बार ग्राम प्रधान और तहसील प्रशासन से तालाब की सफाई कराए जाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मार्ग पर भरे तालाब के गंदे पानी से आवागमन में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से तालाब की सफाई कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है कि जल्दी ही ग्रामीणों की समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें