संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रमाला चीनी मिल के गेस्ट हाउस में बागपत के जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल व जिलाध्यक्ष सूरज पाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को भाजपा की जन विश्वास यात्रा सुबह 11 बजे ककड़ीपुर पहुंचेगी। यात्रा का छपरौली विधानसभा में जगह जगह पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
ककडीपुर में विधायक सहेंद्र सिंह रमाला विश्वास यात्रा का स्वागत करेंगे। किशनपुर बिराल बस स्टैंड पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नितिन चौधरी व मलकपुर मिल के चेयरमैन धूम सिंह और भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम राणा स्वागत गीत के साथ यात्रा का स्वागत करेंगे। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि जन विश्वास यात्रा सरकार के प्रति जन जन में विश्वास जगाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र ओर प्रदेश सरकार ने जो एतिहासिक काम किए है। कहा कि देश और प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। बैठक में भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह, प्रभात तोमर, अभिषेक कंडेरा, दीपक बामनौली, अवनीश ठेकेदार, विक्रम राणा, संजित प्रधान रमाला, आशीष, नितिन तोमर मौजूद रहे।