फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने क्षेत्रीय सांसद को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर निवासी जैन समाज के लोगों ने क्षेत्रीय सांसद से मुलाकात कर उन्हें दिल्ली सहारनपुर हाइवे से बड़ागांव जैन मंदिर तक सर्विस रोड स्वीकृत कराने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

सोमवार को खेकड़ा जैन समाज के लोग समाजसेवी संगठन जैन मिलन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में बागपत गेस्ट हाउस में पहुंचा। वहां उन्होंने क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मुलाकात कर दिल्ली सहारनपुर हाईवे से बड़ागांव जैन मंदिर तक सर्विस रोड स्वीकृत कराने के लिए उनका आभार व्यक्त कर माला पहना कर, पटका, शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद की धर्मपत्नी अलका सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जैन मिलन के अध्यक्ष मनोज जैन, जैन समाज के मंत्री सुमेर जैन, जैन इंटर कॉलेज के कोषाध्यक्ष अंकुश जैन , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन, संरक्षक राकेश जैन जी, मंत्री महेश जैन, कोषाध्यक्ष संजय जैन ,जैन युवा मोर्चा के अध्यक्ष आयुष जैन, संदीप प्रजापति, अंशुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें