फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बुढेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को 22 वीं क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ गौरव ने जीती।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार ने किया। प्रधानाचार्य चौ. कृष्णपाल सिंह ने खिलाड़ियों को खेल में प्रतिभा का प्रदर्शन करने की सीख दी। सीनियर बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, विवेक द्वितीय रहे।
सीनियर बालक वर्ग कबड्डी में ध्यानचंद क्लब ने सुभाष चंद्र बोस क्लब को 16-10 व बालिका वर्ग में पटेल क्लब ने ध्यानचंद क्लब को 18-12 के अंतर से हराया। सीनियर बालिका खो खो में ध्यानचंद क्लब ने सुभाष चंद्र बोस क्लब को हराया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें रेफरी मांगेराम और नरेश कुमार रहे। इसमें संजय कुमार, मनोज कुमार, ब्रजपाल प्रधान, कृष्णपाल प्रधान, संदीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, सुशील कुमार, कंवर पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें