फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चातुर्मास पूरा करके जैन मुनियों ने किया मंगल विहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जैन मुनि आशीष ने रविवार को नगर से बिजरौल व गीता मुनि ने अपना चातुर्मास पूर्ण कर सरूरपुर गांव की ओर मंगल विहार किया। बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उनके साथ चले और सरूरपुर कलां व बिजरौल में पहुंचे।
विज्ञापन

चार माह से जैन मुनि नगर में चातुर्मास कर रहे थे। चातुर्मास के दौरान बड़ौत स्थानकवासी समाज की देखरेख में काफी धार्मिक आयोजक संपन्न हुए। चातुर्मास के दौरान जैन मुनियों ने मनुष्य को किसी का बुरा न करने, धर्म के मार्ग पर चलने, युवाओं को धार्मिक आयोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित करने, जैन समाज का प्रचार करने समेत अनेकों धार्मिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। रविवार को चातुर्मास पूर्ण होने के उपरांत जैन मुनि आशीष मंगल विहार कर बिजरौल गांव पहुंचे तो मुनि गीता विहार कर सरूरपुर गांव पहुंचे। इस अवसर पर प्रधान घसीटूमल जैन, अमित जैन, विक्की जैन, पीयूष जैन, ऋषभ जैन, इन्द्राणी जैन, दीप्ति जैन, कुसुम जैन, शिल्पी जैन, रितिका जैन, ऋतू जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें