फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईकोर्ट से जैन काॅलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती स्थगित

Fri, 24 Jan 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में हाल ही में कराई गई 22 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल उच्च न्यायालय ने स्थगित कर दिया है। हाईकोर्ट ने उच्चतर शिक्षा के प्रमुख सचिव को इस मामले में जवाब देने के लिए कहा है। भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने से पांच असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति अटक गई हैं। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में प्रबंध समिति ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती प्रक्रिया कराते हुए उनके साक्षात्कार कराए थे। इनमें से 17 को नियुक्ति पत्र देकर ज्वाइन भी करा दिया गया, अन्य पांच को अभी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए थे। इस मामले में संस्था के आजीवन सदस्य संदीप जैन द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की हुई थी। न्यायालय में विवि द्वारा भी अपना पक्ष रखते हुए भर्ती को लेकर किसी तरह का अनुमोदन देने से मना कर दिया था। वहीं अब हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव से चार सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। उसके बाद ही भर्ती को लेकर आगे कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

- उच्च न्यायालय के आदेश से नहीं पड़ेगा की गई भर्ती पर असर
समिति के सचिव डीके जैन ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला उनके हक में आया है। समिति को छह मई 2024 से पहले और 20 नवंबर के बाद की नियुक्ति भर्ती करने का आदेश था। 20 नवंबर के बाद ही नियुक्ति की गईं, जो वैध है। न्यायालय ने चार सप्ताह के अंदर उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव को रिपोर्ट देने का समय दिया है, तब तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित की है, इससे की गई भर्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें