फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर बंदी गाएंगे बापू के तराने

विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला कारागार मे गांधी जयंती को लेकर देश भक्ति कार्यक्रमो की तै? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
गांधी जयंती पर बंदी गाएंगे बापू के तराने
विज्ञापन

खेकड़ा। गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बंदी धार्मिक, देश भक्ति गीत, गजल और लोक गीत की तैयारियों मे जुटे हैं।
विज्ञापन

जेल के रेडियो कारागार कक्ष मे रोजाना बंदी धार्मिक, देश भक्ति एवं लोक गीतों की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को दिनभर कारागार बंदियों के गीतों से गूंजता रहा। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचंद गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर यह कार्यक्रम होगा। उच्चाधिकारियो के निर्देश पर जेल परिसर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बंदियों को अपनी गीत, गजल, गायिकी, लोक गीत, कविता व अन्य कोई भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम मे उच्चाधिकारी भाग लेंगे। कलाकारों का उचित सम्मान भी किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें