फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: गुड़ को रंगत देने और चमकीला बनाने के लिए मिलाए जा रहे खतरनाक कैमिकल, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

Thu, 19 Oct 2023 11:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तैयार होने वाला गुड़ देश के विभिन्न राज्यों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। वहीं बड़ौत में गुड़ को तैयार करने के लिए खतरनाक  कैमिकल इस्तेमाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
गुड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत के बड़का गांव मेंं कुछ कोल्हू संचालक थोड़े से लालच में आकर खतरनाक कैमिकल से गुड़ तैयार कर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं लेकिन शिकायतों के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।

विज्ञापन


इससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने विभागीय अफसरों से कोल्हुओं के मानकों की जांच करने के अलावा कैमिकल से गुड़ तैयार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तैयार होने वाला गुड़ देश के विभिन्न राज्यों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। इसके स्वाद के लोग दीवाने हैं, लेकिन धीरे-धीरे इसकी शुद्धता खत्म होती जा रही है। बड़का गांव में धड़ल्ले से गुड़ बनाने के लिए खतरनाक कैमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कोल्हू संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सामान्य तौर पर कोल्हू में गुड़ बनाने के लिए गन्ने की पेराई करके रस निकला जाता है और उसे एक बड़े कढ़ाहे में पकाया जाता है।

पहले गुड़ की सफाई के लिए भिंडी के पौधे, सकराई आदि जड़ी बूटियां प्रयोग होती थी। उसके बाद जब जड़ी बूटियां समाप्त हो गईं तो खाने का मीठा सोडा या हाइड्रो पाउडर डालकर सफाई की जाती रही, ताकि गुड़ का रंग निखर जाए।
 
बड़का गांव में गुड़ को चमकीला व केसरिया रंग देने के लिए हाइड्रो कैमिकल (सेफोलाइट) जैसे खतरनाक कैमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है। क्षेत्रवासियों में मनु, कपिल, अक्षय, गोल्लू, राजीव, हिमांशु ने जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत आई थी, इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी- सुभाष सिंह, एसडीएम बड़ौत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें