फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी ने जीती हैंडबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम बाबा कर्मगिर समाधि आल इंडिया हैंडबाल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। तेड़ा गांव के आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रथम बाबा कर्मगिर समाधि आल इंडिया हैंडबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। फाइनल में आईटीबीपी की टीम ने हरियाणा के छोटूराम क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में आईटीबीपी और यूपी पुलिस के बीच कांटे की टक्कर हुई। 28-26 के अंतर से आईटीबीपी की टीम विजयी रही। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा के छोटूराम क्लब ने आरआर क्लब यूपी को 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में आईटीबीपी की टीम ने हरियाणा के छोटूराम क्लब को 30-24 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन के चेयरमैन डॉ. सुशील राजपूत, इंटरनेशनल खिलाड़ी जितेंद्र चिकारा, आजाद सिंह आदि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान राजकुमार दहिया, पप्पल गोस्वामी, वरुण मोघा, राजन सिंह, कृष्णपाल राणा, बबली गिरि, सोवेंद्र सोलंकी, अरविंद सोलंकी, अरुण, विजय, विनोद बजरंगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें