फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। क्षेत्र के चिरचिटा गांव के आईटीबीपी के जवान सोहनवीर भड़ाना की लद्दाख में हार्टअटैक मृत्यु हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर रविवार सुबह पैत्रिक गांव पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने जवान को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

चिरचिटा गांव निवासी सोहनवीर भड़ाना आईटीबीपी में जवान थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग लद्दाख में थी। परिजनों के अनुसार उन्हें शनिवार को हार्टअटैक आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। इसके पश्चात सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। आईटीबीपी के जवानों ने अंतिम सलामी दी। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। यहां सोहनवीर के छोटे भाई मोहनवीर ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें