बागपत, रटौल। भागौट गांव में नाला की सफाई कराई जा रही है। नाला से निकलने वाली गंदगी को सड़क किनारे डाला जा रहा है। सड़क किनारे गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों से सड़क से गंदगी हटवाने की मांग की है।
गांव में पानी की निकासी के लिए कच्चा नाला है। काफी दिनों से सफाई न होने के कारण नाला गंदगी से अटा पड़ा था। अब नाला की सफाई कराई जा रही है। सफाई कर नाला से निकलने वाली गंदगी का सड़क किनारे ढेर लगाया जा रहा है। सड़क किनारे गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है। जिससे लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा नाले के आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।
सड़क पर नाले की गंदगी डालने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव के मस्तराम, भाकियू कार्यकर्ता महाराम, संजय, रविंद्र, विनोद, मोनू, शहजाद का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
- पानी की निकासी के लिए नाले की सफाई कराई जा रही है। जल्द ही सड़क से गंदगी हटवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - मूर्ति देवी, ग्राम प्रधान