फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार लाख रुपये लेकर रेलवे में नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने गांव के ही चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव के शुभम राणा से रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही मोहम्मद हुसैन अंसारी समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू कर दी गई है। शुभम राणा नेशनल स्तर का पहलवान है।
शुभम राणा ने बताया कि चार साल पहले गांव के मोहम्मद हुसैन अंसारी ने उसके भाई मोहसिन के हरियाणा में अच्छे संबंध होने की बात कही। उसने रेलवे में नौकरी लगवाने का वादा किया और चार लाख रुपये सुरक्षा राशि के तौर पर मांगे। शुभम के पिता अशोक ने हुसैन को यह राशि दी। कुछ समय बाद उन्हें डाक से एक नियुक्ति पत्र भेजा गया। इसमें मध्य रेलवे बेसिक ट्रेनिंग सेंटर डमला, यमुनानगर, हरियाणा में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। शुभम जब प्रशिक्षण के लिए जा रहा था तो हुसैन और उसके भाई मोहित ने उसे रास्ते में रोक लिया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण किसी कारणवश रद्द हो गया है और उसे वापस भेज दिया। बाद में जब शुभम ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि मोहम्मद हुसैन अंसारी, मोहसिन, अब्दुल रहमान और उसकी पत्नी हसीबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई शुभम राणा की शिकायत के आधार पर की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें