युद्ध विराम के बाद खाड़ी देशों से आने में हो रही परेशानी की खबर से संबंधित फोटो। बहरनी में फं
रटौल। ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच युद्ध विराम होने के बाद बहरीन में लहचौड़ा गांव का उमा शंकर फंसा हुआ है। वहां से आने में परेशानी हो रही है और इससे परिजनों की चिंता बढ़ रही है। परिजनों ने युवक से फोन पर बातचीत कर हालत की जानकारी ली।
लहचौड़ा निवासी उमा शंकर बहरीन में एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है। ईरान-इस्राइल के युद्ध के दौरान उन्होंने बंकर में रहकर समय गुजारा। उमा शंकर के पिता सत्यप्रकाश ने बताया कि वह भूखा बंकर में रहा और जैसे ही युद्ध विराम की घोषणा हुई तो परिजन खुश हो गए और अब वहां से आने में परेशानी हो रही है। फोन पर हालत की जानकारी ली तो बताया कि बहरीन से फ्लाइट नहीं मिल पा रही है। इससे समस्या उठानी पड़ रही है। इससे परिजन भी परेशान हैं। लहचौड़ा के अलावा रटौल कस्बे के भी लोग वहां फंसे हुए हैं और लोगों ने केंद्र सरकार से जल्द ही देश वापस लाने की मांग की है।