संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। ढिकौली गांव के बुजुर्ग की हत्या में पुलिस उलझ गई है। घर में सोते हुए हत्या की वारदात किसने अंजाम दी। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
ढिकौली गांव निवासी सतपाल की हत्या उस वक्त की गई जब वह रात के समय अपने घर में सोया हुआ था। परिवार के साथ रंजिश भी चल रही थी। इसके अलावा अन्य कई बिंदु भी पुलिस की जांच में शामिल हैं। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि हर बिंदु महत्वपूर्ण है, जांच चल रही है।
मृतक को पोता जेल में
एएसपी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व गांव निवासी एक किशोर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक सतपाल सिंह के पोते का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया था।