फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज कर महिलाओं को थाने से भगाने के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अभिषेक सिंह ने सीओ खेकड़ा युवराज सिंह को सौंपी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत (बागपत)। अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर बालैनी थाने से भगाने के मामले में दरोगा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक सिंह ने खेकड़ा सीओ युवराज सिंह को को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

मवीकलां गांव निवासी अनुसूचित जाति के लोग सोमवार को बालैनी थाने पहुंचे थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। उनका आरोप था कि पड़ोस के लोग उनके मकानों के सामने गंदगी करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द बोलते हैं। एक दरोगा ने कार्रवाई करने के बजाय गाली-गलौज करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया था। महिला पुलिसकर्मियों को बुलवाकर फट्टे लगवाने की धमकी भी दी गई थी। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। मंगलवार को पीड़ित पक्ष एसपी से मिलने पहुंचे। बताया कि शिकायत करते के बाद भी दरोगा ने उनकी सुनवाई नहीं की। उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए दो युवकों को हवालात में बंद कर दिया। इस मौके पर बबली, रेखा, रेश्मा, सुमित्रा, उषा, मीनाक्षी, सोहनवीर सोनू, कृष्णपाल, रघुनाथ, सोहनलाल, राजवीर, यशपाल आदि मौजूद रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक सिंह ने खेकड़ा सीओ युवराज सिंह को को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

उधर, बालैनी थाना पुलिस एक पक्ष के विकास व दूसरे पक्ष के सोनू उर्फ अरुण व राहुल को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें