खेकड़ा। नगर निवासी एक युवती की सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल की गई है। पुलिस संबंधित व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन और सदस्यों से पूछताछ में जुटी है।
नगर निवासी एक युवती दिल्ली में नौकरी करती है। उसकी अश्लील वीडियो वायरल की गई है। व्हाट्स एप के एक बडे़ ग्रुप पर तो इस वीडियो के संबंध में भद्दे कमेंट्स किए गए हैं। युवती के परिजनों को मामले का पता चला। उन्होंने संबंधित व्हाट्स एप ग्रुप के खिलाफ कोतवाली में पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि इस संबंध में संबंधित व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन और सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद