फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इंटरनेट सेवाएं बाधित, आरक्षण व्यवस्था ठप, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-यात्रियों ने कहा आए दिन रेलवे स्टेशन पर लिंक गायब रहता है
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को आरक्षण कराने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर यात्रियों ने आक्रोश जताया और रेलवे अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को बावली, मलकपुर, जौनमाना, ढिकाना, बड़ौत, वाजिदपुर, गुराना आदि जगहों से यात्री नगर के रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान कुछ यात्रियों का आरक्षण होने के बाद अचानक गाजियाबाद से लिंक गायब हो गया। यात्री स्टेशन पर इंतजार करते रहे, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी आरक्षण नहीं हुआ। इसको लेकर यात्रियों ने आक्रोश जताया। सुनील, मनोज, अंकित, मोनू ने बताया कि आए दिन नगर के रेलवे स्टेशन पर लिंक गायब रहता है, जिस कारण घंटों लाइन में लगे रहने के बावजूद आरक्षण नहीं होता। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें