धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस
बागपत। जवाहरपुर मेवला गांव में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें समाज के लोगों ने वीर गुर्जर सम्राट प्रतिहार मिहिर भोज की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर लड्डू बांटे।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला ने गुर्जर सम्राट प्रतिहार मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रवेश मेवला, निखिल गुर्जर, दीपू गुर्जर, राहुल, संदीप, निक्की मुंडेल, कुलदीप, प्रशांत गुर्जर, अभिषेक, अंशुल, कमलदीप, कपिल कुमार, राकेश आर्य, मनोज, विक्की गुर्जर, लौकी, भानु प्रताप, सहदेव, उधम गुर्जर मौजूद रहे।
उधर बागपत के गुर्जर भवन में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से पांच कुंडीय हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। हवन में समाज के लोगों ने आहुति दी। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष रणवीर चौधरी, सुबोध बंसल, रमन सिंह गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, अमरजीत प्रधान, प्रदीप निबाली, योगेश, नरेंद्र पंवार मौजूद रहे। संवाद
मेवला गांव में गुर्जर सम्राट प्रतिहार मीरभोज की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते युवक- फोटो : BAGHPAT