बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में पूजा करते ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सदगुरू जग्गी वासुदेव व साथ में ड
- फोटो : BAGHPAT
ईशा फाउंडेशन पुरा महादेव में संस्कृत विद्यालय व योग केंद्र शुरू करेगा
बागपत। ईशा फाउंडेशन की ओर से पुरा गांव में संस्कृत विद्यालय एवं योग केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही वहां आदि योगी की 242 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी। मंगलवार को पुरा गांव पहुंचे फाउंडेशन के संस्थापक जग्गी वासुदेव ने तीन सौ एकड़ जमीन का मुआयना किया। डीएम राजकमल यादव ने मानचित्र के जरिए सरकारी जमीन की जानकारी दी।
पुरा गांव पहुंचे ईशा फाउंडेशन के संस्थापक जग्गी वासुदेव ने बताया कि नौ अगस्त को पुरा महादेव गांव के समीप आदि योगी की 242 फीट ऊंची प्रतिमा और संस्कृत विद्यालय एवं योग केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार से तीन सौ एकड़ जमीन पट्टे पर मांगने का अनुरोध किया था। मंगलवार को उन्होंने पुरा महादेव गांव पहुंचकर प्रतिमा की स्थापना, संस्कृत विद्यालय व योग केंद्र के निर्माण के लिए भूमि का मुआयना किया। उन्होंने डीएम राजमकल यादव से सरकारी भूमि की जानकारी ली। डीएम राजकमल यादव और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मानचित्र से जमीन की जानकारी दी। उसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।