फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क दुर्घटना रोकने के लिए वाहन चालकों व युवाओं को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की संभावित जगह पर स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाए जाएं। यातायात पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग कराने के लिए सख्ती बरती जाएगी। स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए ताकि यातायात के प्रति जागरूकता बढ़े। उन्होंने वाहनों की फिटनेस, ड्राइवरों की क्षमता, यातायात नियमों का पालन, सड़कों की मरम्मत को लेकर चर्चा की। इस दौरान सीएमओ डॉ़ तीरथ लाल, एडीएम सुभाष सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राघवेंद्र सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें