फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय गति रुकने से दरोगा की मौत

विज्ञापन
बागपत पुलिस लाइन में एसआई सोनी राम सिंह को श्रद्धांजलि देते एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव व मौजूद अ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। बड़ौत कोतवाली में तैनात दरोगा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक दरोगा सोनीराम (59) पुत्र सुग्गन सिंह निवासी कृपालपुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ के रहने वाले थे। 1981 में उन्होंने यूपी पुलिस को ज्वाइन किया था। दो वर्ष पूर्व 2018 में उनकी तैनाती बड़ौत कोतवाली में हुई थी। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार को अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से कोतवाली मेें शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ आलोक सिंह, कोतवाल अजय शर्मा और अन्य अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी। शव को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें