फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रटौल का मामला, एलर्जी रोग होने पर लगाया था इंजेक्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव रटौल में एलर्जी से पीड़ित एक मासूम को एक झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। थोड़ी देर बाद मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे खेकड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव रटौल निवासी एक व्यक्ति का आठ वर्षीय पुत्र एलर्जी से पीड़ित था। सोमवार की सुबह परिजन उसे रटौल के एक झोलाछाप के पास उपचार के लिए ले गए। झोलाछाप ने मासूम को एक इंजेक्शन लगा दिया। परिजनाें का आरोप है कि इंजेक्शन लगने से बच्चे को रिएक्शन हो गया और उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजन तुरंत उसे खेकड़ा स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार की दोपहर परिजनों ने गमगीन माहौल में उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। रटौल क्षेत्र में अभियान चलाकर सभी चिकित्सकों की डिग्री चेक कराई जाएगी। झोलाछापाें के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें