फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याही प्रकरण में कांग्रेसियों का धरना

Sun, 21 Feb 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में नेहरू की प्रतिमा पर स्याही फेंकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को दिल्ली से प्रदेश पदाधिकारियों ने बड़ौत पहुंचकर नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और रोष जताते हुए धरने पर बैठ गए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि दर्ज रिपोर्ट में धाराएं बढ़वाई जाएगी और आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाएगा। कांग्रेसियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नया बाजार स्थित नेहरू मूर्ति पर दो लड़कों ने काली स्याही फेंक दी थी। इसे लेकर कांग्रेसियों में रोष है। शनिवार को शामली विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश प्रभारी नसीम प्रधान बड़ौत पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद नया बाजार पहुंच कर नेहरू प्रतिमा माल्यार्पण किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

कहना था कि दर्ज रिपोर्ट में सेवन क्रिमनल एक्ट और रासुका की धाराएं बढ़ाई जाए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। सूचना पर एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव नया बाजार पहुंचे और आश्वासन दिया कि रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाई जाएगी। आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाएगा। इस पर कांग्रेसियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, नगराध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा उर्मिला, घनश्याम शर्मा, लतीफ, देवेंद्र चौहान, बिजेंद्र शर्मा, रामपाल वर्मा, डॉ. ओमवीर, मनोज जैन, अतुल शर्मा, पुष्पेंद्र राणा, सविता शर्मा, कांता जैन, समरपाल, खिलेराम, ईश्वर, योगेश सोती, अक्षय, प्रवीण, सोहनपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें