फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मशरूम को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों से बचाव की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 20केएआर 2
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन तकनीकी विषय पर चल रहे प्रशिक्षण शिविर में शनिवार को कीटों से मशरूम को बचाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम प्रभारी पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. शिवम सिंह ने कहा कि दूधिया मशरूम की खेती करने के लिए कमरे की आवश्यकता होती है। धान पुआल पर मशरूम की खेती खुले क्षेत्र या हरितगृह में की जा सकती है। औषधीय मशरूम ऋषि मशरूम, शिटाके मशरूम, कीड़जड़ी, गुच्छी मशरूम की खेती मुख्य रूप से लकड़ी के बुरादे या लकड़ी के लट्ठे पर की जाती है। मशरुम में लगने वाले मोल्ड रोग मुख्य रूप से हरा मोल्ड, पीला मोल्ड, सूखा भूरा रोग, वेट बबल लड्डू रोग, जाला रोग, फाल्स ट्रफल रोग फसल को नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

मुख्य कीट फोरिड मक्खी, सेसिड मक्खी, सियारिड मक्खी व सूत्रकृमि मक्खी मशरूम के तनों में सुरंग बनाते हैं, जो बाद में सूख जाते हैं। सेसिड मक्खी के लार्वा, कवक जाल, तने के बाहरी भाग, तने एवं गलफड़ों की संधि-स्थल का भक्षण करते हैं। इनसे बचाव के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस दौरान उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अनन्त कुमार, निशांत, संदीप, पार्थ, हर्ष, पंकज, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें