फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों का अब घर में ही कराया जा रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर व देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। सरकारी अस्पतालों में बेड कम होने पर मरीजों का घर में ही इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम अब संक्रमितों के इलाज को घर पर ही पहुंच रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 3319 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 771 है। जबकि अप्रैल माह में जनपद में चार लोगों की संक्रमण से मौत हो गयी हैं। अधिकतर अस्पतालों में बेड खाली नहीं हैं। जिसके कारण अब कम लक्षण वाले संक्रमितों का घरों पर ही इलाज करना शुरू कर दिया है। शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार की अगुवाई में पहुंची टीम ने संक्रमित लोगों की जांच कर दवाएं दी। संक्रमित पाए गए लोगों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल किसी को दिक्कत नहीं है। लोगों को संक्रमण के प्रति खुद एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

ब्लाक का नाम होम आइसोलेट की संख्या
बड़ौत 50
छपरौली 30
बिनौली 55
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें