छपरौली । क्षेत्र के बदरखा घाट के पास यमुना में डूबे रोहित का तीसरे दिन भी कोई सुराग नही लग पाया है। दो दिन तक एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर बदरखा, काकौर, जागोस व कोताना तक लापता युवक की तलाश की, मगर सफलता नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है, मगर अभी तक सफलता नही मिल पाई है।