फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर्यादित टिप्पणी के आरोपी सपा नेता पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डॉ. तरुण देव यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोपी सपा नेता डॉ. तरुण देव यादव के खिलाफ पुलिस ने बालैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक, बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में युवजन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. तरुण देव यादव ने नोटबंदी के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर टिप्पणी की थी। यादव ने कथित तौर पर ऐलान किया था कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का सिर कलम करने वाले को इनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं, यादव ने वर्ष 2002 में हुए गोधरा कांड के लिए भाजपा नेताओं को ही दोषी करार दिया था।

इस मामले की गूंज दिल्ली और लखनऊ तक पहुंची। इससे टेंशन में आए पुलिस अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया। शुक्रवार रात बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने अपनी ओर से थाने में तरुण देव यादव के खिलाफ दंड संहिता की धारा 153ए और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि तरुण देव की की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तरुण यादव पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा 
बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी के मामले में जिलाध्यक्ष संजय खोखर के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शनिवार को पहले एसपी दफ्तर और फिर एएसपी आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा नेता डॉ. तरुण देव यादव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

एएसपी से बातचीत में खोखर ने कहा कि डॉ. तरुण देव ने जिस तरह प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी की है, उससे इन दोनों नेताओं को नुकसान पहुंच सकता है। उनका यह कृत्य समाज में लोगों को उकसाने वाला है। इससे देश में सांप्रदायिक दंगा फैलने की भी आशंका है। इस टिप्पणी से देश के लाखों लोगों में गहरा रोष है। ऐसी स्थिति में देश में हिंसक घटनाएं हो सकती हैं और समाज का सौहार्द बिगड़ सकता है। इसलिए तरुण देव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इस दौरान उनके साथ एडवोकेट रामपाल सिंह नेहरा, सुदेश चौहान, रविंद्र सिंह राठी, चौधरी सुरेंद्र सिंह, चांदवीर सिह तोमर, सोनिया चौधरी थीं। एएसपी अजीजुल हक ने विवेचना के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें