फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम में विवाद के बाद रुकवाया सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। आजमपुर मुलसम गांव में तालाब की भूमि पर सड़क निर्माण को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे लेखपाल ने निर्माण रुकवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आजमपुर मुलसम गांव में प्रधान शिक्षा देवी के मकान के पास सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण को तत्कालीन विधायक सहेंद्र सिंह ने स्वीकृत कराया था। इस निर्माण को लेकर कई दिन से विवाद बना हुआ है। बुधवार को ठेकेदार के कर्मियों ने रास्ता बनाना शुरू किया। तभी सहदेव पक्ष के कुछ लोगों ने विरोध किया। रामपाल पक्ष के लोग भी उनके सामने आ गए। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दूसरे पक्ष के लोग जमीन की पैमाइश कराने पर अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। लेखपाल ने काम रुकवा दिया और जांच पूरी होने तक काम बंद रखने के निर्देश दिए। इस संबंध में इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान का कहना है कि रास्ते का निर्माण बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें