फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरासत के आधार पर 18 शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को आयोजित कैंप में 18 शस्त्र लाइसेंसों को विरासत के आधार पर बनाने की स्वीकृति मिल गई। डीएम राजकमल यादव के आदेश पर मृतकों और 75 वर्ष से अधिक आयु के शस्त्र धारकों के लाइसेंस विरासत के आधार पर बनाने और हस्तांतरण के आधार पर बनाने के लिए कैंप लगाया गया। जिलेभर से लोग विरासत के आधार पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने की स्वीकृति लेने के लिए पहुंचे। जांच पड़ताल और दस्तावेज पूर्ण मिलने के बाद डीएम राजकमल यादव ने विरासत के आधार पर 18 शस्त्र लाइसेंस बनाने की स्वीकृति दी। डीएम ने कहा कि समय-समय पर कैंप लगाए जाएंगे। एडीएम अमित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें