बड़ौत में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। कोताना रोड स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में सोमवार को श्री सनातन धर्म प्रचारिणी महासभा की ओर से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ और पंचांग पीठ का पूजन कराया। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली।
श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के प्रांगण में पहुंचे कथा व्यास डॉ. मुक्तानंद पुरी महाराज का चरण पादुका पूजन दंडी स्वामी के साथ किया गया व झंडारोहण पूजन, कलश पूजन डॉ. रमेश चंद्र वशिष्ठ के द्वारा संपन्न हुआ। इसके बाद भजन कीर्तन के साथ महिलाएं ढोल व बाजों के साथ गाते हुए नगर के मुख्य मार्ग संजय मूर्ति, मेन बाजार होते हुए वापस महाराजा अग्रसेन भवन में पहुंचे।
पालिका परिषद चेयरमैन डॉ. अमित राणा ने नारियल फोड़कर कथा का शुभारंभ कराया। शिव महापुराण पूजन को मुख्य यजमान मंसाराम गर्ग ने संपन्न कराया। मौके पर सनातन धर्म प्रचारिणी सभा के संरक्षक राम कुमार शर्मा, अध्यक्ष धर्म सिंह गोयल, उपाध्यक्ष जगमोहन शर्मा, भाजपा नेता दीपक शर्मा एडवोकेट, हंसराज गुप्ता, डॉ. बीपी मल्होत्रा, डॉ. दीपक गौतम, कृष्ण पाल शर्मा मौजूद रहे।