बड़ौत। मलकपुर गांव में श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शांतिनाथ भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई।
मंदिर से शुरू होकर श्री शांतिनाथ भगवान की पालकी यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से शुरू होकर वापस मंदिर परिसर में ही संपन्न हुई। पालकी यात्रा के दौरान बैंडबाजों के साथ चल रही झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। जगह-जगह जैन श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा का स्वागत किया। मौके पर मलकपुर जैन मंदिर कमेटी के प्रधान चेतन लाल जैन, महामंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष पारुल जैन, मेला संयोजक ऋषभ जैन, सार्थक जैन, नवीन जैन, विकास जैन का योगदान रहा।