फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित 11 पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
-मोदीनगर में हुई प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
विज्ञापन

फोटो-12
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मोदीनगर में हुई प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सैडभर की वेदीराम मेमोरियल स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित 11 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का एकेडमी में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

मोदीनगर में आठ से 14 जनवरी तक प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई थी। महिला वर्ग में 44 किलो में प्रिया कश्यप ने 107 किलो वजन उठाकर रजत, 63 किलो में महिमा भाटी ने 122 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में 60 किलो में ऋषभ पाराशर ने 213 किलो वजन, 79 किलो में आयुष राणा ने 273 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 94 किलो में गुलभार ने 282 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग में 60 किलो में तुफैल ने 198 किलो वजन, 71 किलो में सारिक ने 251 किलो वजन, 79 किलो में आयुष राणा ने 273 किलो वजन, 94 किलो में निशुल कुमार ने 245 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। 110 किलो में गुलभार ने 282 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक तो सीनियर वर्ग 71 किलो में सारिक ने 251 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। भारोत्तोलन संघ के महामंत्री यशपाल यादव व कोच दुष्यंत यादव ने बताया कि खिलाड़ियों का रविवार को एकेडमी में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें