खेकड़ा के कंपोजिट विद्यालय नंबर तीन में पोषण माह कार्यक्रम में शामिल छात्राए
- फोटो : KAHKRA
बागपत, खेकड़ा। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत कंपोजिट विद्यालय नंबर तीन में आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को पोषक तत्वों के सेवन के बारे में जानकारी दी।
आरबीएसके की डॉ. दीप्ति चौधरी ने बताया कि आयरन शरीर का जरूरी तत्व है। देश भर के स्कूलों में सोमवार को आयरन-डे के रूप में मनाया जाता है। एक से सात सितंबर तक जागरूकता के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाते हैं। उन्होंने खाद्य पदार्थों में दाल, सोयाबीन, हरे पत्ते की सब्जी आदि के सेवन पर बल दिया। छात्राओं ने फास्ट फूड को त्यागने और पोषक तत्वों से परिपूर्ण मां के हाथ के बने भोजन का सेवन करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक हरेंद्र सिंह, डॉ. गौरव, पंकज जोशी, संदीप संधु आदि रहे। संवाद