फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह में टूट रहे नियम

Wed, 09 Nov 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में डग्गामार वाहन पर लटक कर जाते यात्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के ड़ौत में जिले में  यातायात के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। यातायात माह का भी असर जिले मेें कभी भी नजर नहीं आ रहा है। डग्गामार वाहन यात्रियों का जीवन संकट में डाल रहे हैं तो ओवर लोड वाहन जिम्मेदारों के सामने से गुजरते रहते हैं, लेकिन उनकी नजर इस ओर नहीं जा रही है। 
विज्ञापन

 जिले में यातायात के नियमों की अनदेखी कर लोगों की आदत मेें शुमार होता जा रहा है। विभागीय जिम्मेदार की अनदेखी के कारण वाहन चालक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। सड़कों पर दौड़ रहे निजी वाहनों में अधिकतर मानकों की अनदेखी हो रही है। जहां एक ही नंबर पर कई वाहन चल रहे है, वहीं डग्गामार वाहन धड्ल्ले से दौड़ रहे हैं। 

हाल यह है कि इन निजी यात्री वाहनों पर निर्धारित संख्या से कई गुना सवारियां बैठाई जा रही है। वाहन चालक यात्रियों का जीवन संकट में डाल कर उनको कभी वाहन के पीछे लटका लेते हैं तो कभी वाहन की छत पर बैठाते हैं। नगर से गांवों तक इन डग्गामार वाहन से सवारियां ढोई जा रही है। यह वाहन पुलिस अधिकारियों, एआरटीओ, प्रशासनिक अधिकारियों के सामने से गुजरते रहते हैं, लेकिन कोई भी इन वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाता है। 
विज्ञापन
  इससे उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मानक से अधिक भार लेकर यह वाहन नगर से भी गुजरते हैं, लेकिन यातायात कर्मी सिर्फ उनसे नमस्कार लेकर आगे का रास्ता दे देते हैं। इससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें